फतेहपुर, फरवरी 9 -- फतेहपुर। भिटौरा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर में सोमवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर न सिर्फ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया बल्कि साबित कर दिया कि हम भी कांवेंट स्कूलों के बच्चों से कम नहीं हैं। बच्चों की प्रतिभा पर मौजूद लोग तालियां बजाने को मजबूर हो गए। दीप प्रज्जवलन के बाद शुरू हुए वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने नृत्य, गीत एवं नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान बद्री प्रसाद एवं भाजपा नेता महेंद्र कुमार लोधी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका गर्विता सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.