हरदोई, फरवरी 15 -- कछौना। क्षेत्र के ग्राम कहली स्थित ज्ञाना इंटरनेशनल विद्यालय में वार्षिकोत्सव के नौनिहालों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का जलवा दिखेरा। मुख्य अतिथि विधायक आशीष सिंह आशु ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन नैनिहालो के बौद्धिक एवं शारीरिक विकास में सहायक होते हैं। इस दौरान विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा नौनिहाल इस देश का भविष्य है। प्रबंधक प्रत्यूष कुमार, विपुल व श्यामजी ने आए हुए अतिथियों का आभार जताया। बाबूराम कनौजिया, रवीश सिंह टिंकू, गगन वर्मा, मोनू व योगी समेत कई अभिभावक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...