आगरा, दिसम्बर 15 -- शहर के रेलवे रोड स्थित गंगा देवी धर्मशाला में चल रहे आर्य समाज के 75वें वार्षिकोत्सव में तीसरे दिन रविवार को यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान आचार्य शंकर मित्र वेदालंकार ने कहा कि शरीर को निरोग रखने का एकमात्र उपाय वेदों के अनुसार विधि-विधान से किया गया हवन यज्ञ है। यज्ञ के माध्यम से ईश्वर मन इच्छा पूरी करते हैं। वृष्टि यज्ञ को वर्षा कराने वाला यज्ञ बताया। उन्होंने कहा कि वेद मंत्रों में इतनी शक्ति है कि अधिक वर्षा होने पर उसे रोका भी जा सकता है। उन्होंने यज्ञ को विश्व कल्याण यज्ञ बताया। आगरा से आए आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री ने कहा कि वेदों के माध्यम से ही विश्व कल्याण संभव है। योगेश्वर नंद महाराज ने कहा कि हर चिकित्सा वेदों में है। इस दौरान संदीप आर्य, आर्य समाज मंत्री सर्वोत्तम भारद्वाज, संरक्षक दिनेश चंद्...