आगरा, दिसम्बर 14 -- सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल का 22वां वार्षिक समारोह रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ आयोजित किया गया। छात्रों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन को मंच पर जीवंत किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से सफलता, संस्कार और सामर्थ्य का संदेश दिया गया। विद्यालय का नाम देशभर में रोशन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर पुलिस राम बदन सिंह, सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा, एमडी प्रांजल शर्मा, सुनीता शर्मा, सीए अपूर्वा शर्मा, शिवांजल शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. सुनील उपाध्याय और उप प्रधानाचार्य रीनू त्रिवेदी ने 165 फीट ऊंचे हाईमास्ट राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कर किया। राष्ट्रगान के साथ परिसर देशभक्ति से ओतप्रोत हो उठा। इस वर्ष की थीम महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल ...