वाराणसी, जनवरी 23 -- कछवांरोड (वाराणसी)। सेवापुरी ब्लॉक के करधना स्थित राजकीय हाईस्कूल का गुरुवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य, नाटक, एकांकी एवं हास्य कविता प्रस्तुत सबका मन मोह लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अमन सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अनुपमा वर्मा, महेंद्र यादव, रमाशंकर यादव, रहमत आरा, अंचला परमार, डॉ. मधुपर्णा मुखर्जी, शिव प्रताप तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.