लखीमपुरखीरी, फरवरी 15 -- परमेश्वरदीन गोकरन प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज अवगांवा में वार्षिकोत्सव, प्रतिभा सम्मान समारोह, पुरातन छात्र सम्मेलन व छात्र विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सौरभ सिंह सोनू, विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव वर्मा, प्रबंधक शांति कुमार अवस्थी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने सभी छात्र-छात्राओं के सुंदर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। शिक्षक दीप कमल अवस्थी, अनुपम अवस्थी, आशीष अवस्थी, अमित अवस्थी व राहुल अवस्थी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य के सम्भावित उम्मीदवार अमन वर्मा, नवनीत शुक्ला, वीरपाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष कस्ता जितेंद्र शुक्ला, पवन दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.