मुरादाबाद, फरवरी 1 -- नगर क्षेत्र के कृष्णा ग्राम भारती ग्लोबल स्कूल वार्षिकोत्सव रविवार को किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले एवं विद्यालय में अत्यधिक उपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय में लघु नाटिकाओं का नाट्य रूपांतरण छात्राओं ने सजीव प्रदर्शन किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने हास्य व्यंग की कविताएं एवं प्रतिस्पर्धा के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांधी स्मारक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर भूपेंद्र सिंह रहे। यहां प्रस्तुत किए गए सभी कार्यक्रम विद्यालय की प्रबंधक डॉक्टर सुषमा रानी के मार्गदर्शन में किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.