मऊ, अप्रैल 9 -- मुहम्मदाबाद गोहना। संतगणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज में मंगलवार को महाविद्यालय के प्रांगण में 46वां वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति पूर्व प्राचार्य डॉक्टर आरएन यादव ने समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य ने कहा कि यह महाविद्यालय क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी शिक्षा के साथ ही संस्कार भी मुहैया करा रहा है। यहां से छात्र-छात्राएं पढ़ लिखकर जनपद एवं मंडल का नाम रोशन करेंगे। महाविद्यालय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हूरतलत, डॉ. जगदेव, डा. मनोज वर्मा, डॉ. प्रहलाद, बृजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.