श्रीनगर, अप्रैल 29 -- सेंट थेरेसास स्कूल श्रीनगर के वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह में छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। छात्रों ने नाटक की मार्मिक प्रस्तुति देते हुए आधुनिक भागदौड़ से दूर छोटी-छोटी खुशियों में जीवन के सुकून का संदेश दिया। समारोह में इंटरमीडिएट व हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में अव्वल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सेंट थेरेसास स्कूल श्रीनगर के वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि नगर निगम श्रीनगर की मेयर आरती भंडारी नेने कहा कि नौनिहाल देश का भविष्य होते हैं। उन्हें मानसिक व शारीरिक रुप से शिक्षक व अभिभावक सामूहिक जिम्मेदारी से मजबूत बनाते हैं, इनमें एक भी कड़ी कमजोर पड़ी तो बच्चें का संपूर्ण व्यक्तित्व नही निखर पाता है। छात्र-छात्राओं ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.