सहारनपुर, दिसम्बर 8 -- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने एक दूसरे को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुकेश गर्ग व प्रधानाचार्य डॉक्टर अनु ने कहा कि विद्यालयों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, जिससे वह हर क्षेत्र में अपना नाम कमा सकें। डॉ अनु ने कहां की छात्राएं दो परिवारों को रोशन करती है, तथा उन्हें को आगे चलकर समाज की स्थापना करने में अहम भूमिका निभानी पड़ती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्रों ने विद्यालय से जाने वाली छात्राओं को गिफ्ट देकर सम्मानित भी किया। शालिनी ,रश्मि, मनजीत, सपना, स्वामी ,नूपुर, रोमा सहित विद्यालय का अनेक स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.