गोंडा, फरवरी 2 -- मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक में संचालित ग्रोइंग सैपलिंग्स प्री स्कूल में रविवार शाम को वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, राजकुमार दास अधिकारी बल्लभाकुंज अयोध्या धाम व महंत आलोक दास महाराज चित्रकूट धाम शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से अतिथियों का अभिनंदन किया। विद्यालय के बच्चों ने कार्यक्रम में अद्भुत प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। देश-भक्ति गीत, नृत्य और नाटक की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। विशिष्ट अतिथि अयोध्याधाम राजकुमार दास ने कहा कि स्कूल बच्चों की नर्सरी है, यहीं से बच्चे शिक्षा और संस्कार प्राप...