मुंगेर, मार्च 10 -- धरहरा, एक संवाददाता। डीवीए पब्लिक स्कूल दशरथपुर का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। धरहरा एसएचओ धीरेन्द्र कुमार पाठक एवं विद्यालय के प्राचार्य सह निदेशक बबन कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संचालन शिक्षिका निशु कुमारी ने की। विद्यालय के वार्षिकोत्सव के मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में पढ़ने वाले सहपाठी एवं गुरु की महत्ता को बताया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लघु नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटके के माध्यम से बेटी के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बाल कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में दहेज प्रथा को समाज के लिए अभिशाप बताया। थानाध्यक्ष ने कहा कि एक अच्छा विद्यालय हमें शिक्षा ही नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.