बक्सर, जनवरी 19 -- युवा के लिए ---- डुमरांव। स्थानीय निमेज टोला स्थित नेशनल एकाडमी स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संस्थापक पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी स्व. केदार प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन डुमरांव थाने की महिला दरोगा प्रियंका कुमारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। देशभक्ति नाटक में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर, शिक्षा के महत्व तथा मोबाइल की बुराइयों पर आधारित नाटकों ने समाज को सकारात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.