जौनपुर, फरवरी 13 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर जमालपुर का दशम वार्षिक उत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो गया। उत्सव के समापन के अवसर पर बुधवार को आयोजित विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। आयोजक उमाशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 10 वर्षों से लगातार वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने बताया कि भंडारे में लगभग पांच से छह हजार भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। उत्सव के दौरान मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। भंडारे की व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.