सासाराम, मार्च 23 -- चेनारी, एक संवाददाता । प्रखंड मुख्यालय स्थित पैराडाइज ग्रुप ऑफ स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे जिला जज रामजी यादव ने कहा कि बच्चे का किस क्षेत्र में झुकाव है, उसमें उन्हें प्रेरित करना चाहिए। ताकि आगे चलकर वे अपना भविष्य संवार सके। कहा विद्यालय में बच्चे आठ घंटे रहते हैं। बाकी समय माता-पिता के साथ रहते हैं। ऐसे में माता-पिता, अभिभावक और शिक्षक का दायित्व बनता है कि बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए सजग रहें। एसडीएम आशुतोष रंजन ने कहा कि छात्र और बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। पढ़ाई के साथ उनके अंदर संस्कार भरें। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सुंदर व आकर्षक नृत्य, संगीत व झांकी प्रस्तुत की गयी। बच्चों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। एलजीकेजी के बच्चों ने अपनी गीतों से कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.