टिहरी, दिसम्बर 11 -- ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। छात्रों की प्रस्तुतियों पर दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। वार्षिकोत्सव में वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव का जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और एसएसपी आयुष अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के साथ ही उन्हें संस्कारवान बनाने में विद्यालय प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एसएसपी ने कहा कि छात्रों को नशे से दूर रहकर जीवन के लक्ष्यों को हासिल करना चाहिए। विद्यालय की छात्राओं ने अतिथि के सत्कार में स्वागत गीत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं के सांस्कृति...