मऊ, फरवरी 16 -- मऊ, संवाददाता। आर्य समाज के 122 वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। यह चार दिवसीय कार्यक्रम 15 फरवरी से 18 फरवरी तक चलेगा। सोमवार को भी आर्य समाज के प्रांगण में पूजन-अर्चन का कार्यक्रम चलता रहा। पूजन-अर्चन और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के तहत लोगों को सामाजिक भाईचारा के साथ देश के विकास का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देव भाष्कर तिवारी,अरविंद बरनवाल, दिनेश आर्य, आर्यसमाज के प्रधान पहलाद वर्मा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...