गाजीपुर, फरवरी 12 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तन संवाद। ताड़ीघाट पीएम-श्री कम्पोजिट विद्यालय में गुरुवार को वार्षिकोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अशोक कुमार गौतम ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कौव्वाली, अंताक्षरी, समूह नृत्य, देशभक्ति गीत, नाट्य मंचन और अन्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने आत्मविश्वास और उत्साह के साथ मंच संभालते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि अशोक कुमार गौतम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा से ही जिम्मेद...