पटना, फरवरी 12 -- गर्दनीबाग के कच्ची तालाब स्थित श्री शिर्डी साईं मंदिर के 18वें वार्षिकोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को साईं बाबा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें हाथी-घोड़ा, डीजे, बैंड बाजा, भांगड़ा व भजन गायकों की टोली भी श्रद्धालुओं के साथ शामिल होंगे। शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर चितकोहरा, अनीसाबाद गोलंबर, यारपुर, गर्दनीबाग होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंच संपन्न होगी। शोभायात्रा में साईं भजनों की प्रस्तुति होगी। शाम में साईं बाबा की आरती और विश्व कल्याणार्थ प्रार्थना होगी। मंदिर के व्यवस्थापक ऋषिकेश रंजन झा उर्फ रून्ना बाबा ने बताया कि दूसरे दिन 14 फरवरी की सुबह बाबा का मंगल स्नान, अभिषेक व आरती होगी। शाम छह बजे से महाभंडारा होगा। जबकि वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन 15 फरवरी की सुबह महा मंगल स्नान के बाद विभन्नि फलों के रस, घी, मध आदि से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.