कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर। राजकीय हाईस्कूल बैकुंठपुर में मंगलवार को पहली बार वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 09 व 10 की छात्राओं व पूर्व छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने योग, हरियाणवी नृत्य, कविता पाठ, देशभक्ति गीत, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक, नारी शक्ति पर नाटक और पिरामिड का उत्कर्ष प्रदर्शन किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज भौती के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ. किरण प्रजापति, प्रीति यादव, साक्षी मल्होत्रा, माधुरी राय, राधा द्विवेदी, अंजू गुप्ता, साधना कटियार, जय सोनकर, नवल किशोर, बलवीर यादव और अनीता सिंह मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...