रांची, सितम्बर 24 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम के सफाईकर्मियों की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर बुलाई गई हड़ताल स्थगित कर दी गई। झारखंड नगर निकाय मजदूर यूनियन की ओर से गुरुवार को रांची नगर निगम में उप श्रमायुक्त की उपस्थिति में यूनियन और रांची नगर निगम के पदाधिकारियों के साथ वार्ता हुई। सफल त्रिपक्षीय वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई। यूनियन ने दावा किया कि इस त्रिपक्षीय वार्ता में नगर निगम के अधिकारियों ने मजदूरों की कई मांगें मान ली हैं। इसमें 4 राष्ट्रीय अवकाश, 4 त्यौहार का अवकाश सहित 8 दिन अवकाश देने, अकुशल से कुशल श्रेणी में प्रोन्नत करने, निकाले गए कर्मियों की पुन बहाली करने, मृतकों के आश्रितों की नियुक्ति करने, एटूजेड कंपनी का बकाया दिसंबर 2013 का वेतन भुगतान करने, एक अप्रैल 2025 से वेतन वृद्धि के एरियर का भुगतान तीन किस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.