मुंगेर, अगस्त 19 -- मुंगेर, निज संवाददाता। नगर निगम कर्मचारी संघ की ओर से कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होने पर 18 अगस्त के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया गया था। नगर निगम में हड़ताल नहीं हो, इसको लेकर नगर आयुक्त द्वारा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि को 18 अगस्त को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया था। सोमवार को नगर आयुक्त के कार्यालय कक्ष में संघ के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई। करीब दो घंटे तक चली वार्ता के बाद संघ के महामंत्री ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की। वार्ता में महापौर कुमकुम देवी, नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, उपनगर आयुक्त हेमंत कुमार, लेखापाल संजय सिन्हा, सफाई प्रभारी राहुल कुमार के अलावा कर्मचारी संघ के महामंत्री ब्रहमदेव महतो, मंत्री कारेलाल यादव के अलावा सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मौजूद थे। करीब दो घंटे तक चली वार्ता के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.