बांका, जनवरी 6 -- बांका, एक संवाददाता। आपके लोकप्रिय अखबार हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर का असर एक बार फिर से देखने को मिला है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 स्थित वाटरवेज मुहल्ले में पिछले तीन महीनों से सड़क के बीचों-बीच बने नाले का ढक्कन टूटे रहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। रात के अंधेरे में किसी के भी नाले में गिर जाने की आशंका बनी रहती थी, जिससे राहगीरों में भय और निराशा का माहौल था। हिंदुस्तान अखबार में इस जनसमस्या को 2 जनवरी के अंक में बोले बांका पेज पर प्रमुखता से उठाए जाने के बाद स्थानीय वार्ड पार्षद आनंदी यादव ने स्वयं मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने आमजनों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सराहनीय पहल करते हुए टूटे नाले के ढक्कन को बदलवाया, जिससे अब लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.