आगरा, फरवरी 4 -- आगरा को रैबीज मुक्त बनाने के लिए नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे 'रैबीज फ्री आगरा अभियान' के तहत लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या 74, सिकंदरा क्षेत्र के राधा नगर, कैलाश मंदिर और उदयपुरम में करीब 250 कुत्तों को रैबीज वैक्सीन लगाई गई। नगर निगम की पशु चिकित्सा टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से गली-मोहल्लों में अभियान चलाकर निराश्रित और पालतू कुत्तों का टीकाकरण किया। इस दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया, ताकि कुत्तों के साथ-साथ आमजन को भी रैबीज जैसी घातक बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि 'रैबीज फ्री आगरा अभियान' के तीसरे चरण में शहरभर में 80 हजार से अधिक कुत्तों को रैबीज का टीका लगाने का लक्ष्य है। अभियान को चरणबद्ध तरीके से सभी वार्डों में चलाया जा रहा है, ताकि आगरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.