गुमला, फरवरी 19 -- गुमला। नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 7 से प्रत्याशी विनोद कुमार साह ने एसबीआई पालकोट रोड के पीछे अपना चुनावी कार्यालय खोला। कार्यालय का उद्घाटन रौनियार समाज के अनमोल गुप्ता और विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर वार्ड-7 के लोगों ने प्रत्याशी को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। विनोद कुमार साह ने कहा कि यदि वे चुनाव में विजयी होते हैं तो मोहल्ले की सभी समस्याओं को दूर करने का ईमानदार प्रयास करेंगे और हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। चुनावी कार्यालय खुलने पर समर्थकों और स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखा गया। वार्डवासियों ने उनकी पहल की सराहना करते हुए भरोसा जताया कि वे क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम शांतिपूर...