हल्द्वानी, सितम्बर 7 -- हल्द्वानी। वार्ड नंबर-51 बड़ी मुखानी में रविवार को साथी संगठन ने 'वार्डों की ओर थीम के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया। मुख्य अतिथि पार्षद मुकेश सिंह बिष्ट ने वार्ड को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए महिलाओं के साथ जन जागरूकता रैली और घर-घर अभियान चलाने का सुझाव दिया। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नशा मुक्ति पर भी जागरूकता फैलाने का निर्णय लिया गया। पार्षद ने एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया। केके जोशी, लक्ष्मण सिंह गौनिया, आनंद सिंह भाकुनी, आनंद सिंह रावत, डीडी शर्मा, आरएस बोरा, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, मोहन सिंह मेहरा, वीरेंद्र सिंह भाकुनी, भगवत सिंह राणा, जीवन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...