भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता निगम क्षेत्र के वार्ड 42 अंतर्गत अलीगंज गंगटी रोड ठाकुरबाड़ी के समीप मंगलवार को पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला निर्माण कार्य का महापौर डॉ. बसुंधरा लाल ने उद्घाटन किया। यह निर्माण कार्य षष्ठम राज्य वित्त आयोग योजना मद के तहत 15 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इस मौके पर स्थानीय पार्षद सरयुग प्रसाद साह तथा विभागीय अभियंता भी मौजूद रहे। इस बाबत महापौर डॉ बसुंधरा लाल ने बताया कि षष्ठम वित्त आयोग योजना मद से पीसीसी सड़क तथा आरसीसी नाले का निर्माण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.