जमशेदपुर, फरवरी 23 -- मानगो नगर निगम क्षेत्र में लोकतंत्र के महापर्व के तहत आज सुबह से मतदान की प्रक्रिया जारी है। वार्ड नंबर 34 स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल के मतदान केंद्रों पर प्रशासनिक चौकसी के बीच वोट डाले जा रहे हैं। साउथ प्वाइंट स्कूल परिसर में स्थापित मतदान केंद्र संख्या एक और दो पर सुबह से ही चुनाव कर्मी मुस्तैद हैं।शुरुआती घंटों में इन दोनों बूथों पर मतदाताओं की संख्या काफी कम देखी जा रही है। इक्का-दुक्का लोग ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुँच रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि धूप निकलने और दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं की कतारों में इजाफा होगा।फिलहाल केंद्र पर पूरी तरह शांति बनी हुई है और मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संचालित हो रही है।संवेदनशीलता और निष्पक्ष चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यहाँ सुरक्षा के कड़े प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.