रांची, फरवरी 24 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम के वार्ड 31 से पार्षद पद के दो प्रत्याशियों के बीच मतदान केंद्र के बाहर नोकझोक हुई। इस क्रम में दोनों उम्मीदवारों नीरज कुमार और अशोक यादव के समर्थक भी वहां इकट्ठा हो गए। जिस कारण कुछ देर तक वहां माहौल गर्मागर्मी का बना रहा। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। जानकारी के मुताबिक रातू रोड के केएन कॉलोनी में वार्ड 31 का एक मतदान केंद्र था। जहां पर एक प्रत्याशी मतदान केंद्र के अंदर चले गए थे, इसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया और बाहर निकालने की पुलिस-प्रशासन के कनीय अधिकारियों से मांग की। इसी मसले को लेकर दोनों के बीच मामला बहसा-बहसी से आरंभ हुआ। जिस कारण मतदान केंद्र के बाहर मुख्य सड़क पर तमाशबीनों की भीड़ इकट्ठी हो गई और जाम की स्थिति बनी रही। बोगस मतद...