धनबाद, फरवरी 8 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 से वार्ड संख्या 55 के पार्षद पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न संबंधित निर्वाची पदाधिकारी द्वारा आवंटित कर दिया गया। वार्ड नंबर 28 में मात्र दो प्रत्याशी हैं, जबकि वार्ड नंबर 54 में सर्वाधिक 21 प्रत्याशी पार्षद बनने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। नगर निगम के 55 वार्ड मिलाकर कुल 450 वार्ड प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी इस चुनाव में पेश की है। स्क्रूटनी के बाद बचे पार्षद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। पार्षदों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 60 तरह के चुनाव चिह्न आवंटित किए थे। किसी को कैमरा मिला तो किसी के हिस्से में सिलाई मशीन आई। वर्णमाला के अनुसार पार्षदों के नाम और चुनाव आयोग द्वारा जारी सूची से क्रमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.