बेगुसराय, सितम्बर 6 -- बेगूसराय, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। हिंदुस्तान अखबार के लोकप्रिय अभियान बोले बेगूसराय का असर का प्रभाव वार्ड संख्या 27 में साफ दिखाई देने लगा है। बीते माह 24 अगस्त को इस अभियान के तहत "गंदगी और जल जमाव के बीच रहने को विवश है वार्ड 27 के लोग" शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इसमें स्थानीय लोगों ने मुख्य रूप से समय पर सफाई नहीं होने, नालों के जाम रहने और मुख्य सड़क पर लगातार जल जमाव जैसी समस्याओं को सामने रखा था। खबर छपने के बाद नगर निगम और जनप्रतिनिधियों ने इस ओर ध्यान दिया। वार्ड पार्षद गौरव सिंह राणा ने पहल करते हुए सबसे पहले जल जमाव की समस्या के समाधान पर जोर दिया। जलभराव वाले स्थान पर सेफ्टी टंकी लगाकर पानी निकलवाया गया। इसके बाद मोहल्ले की नियमित सफाई करवाई गई ताकि लोगों को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिल सके। साथ ही मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.