रांची, फरवरी 16 -- रांची सवांददाता। नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड संख्या-26 में चुनावी अभियान तेज हो गया है। प्रत्याशी प्रमोद कुमार राय ने अपने चुनाव कार्यालय में महिला समिति के साथ बैठक की। इस दौरान क्षेत्र की साफ-सफाई, जल निकासी, पेयजल संकट और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी समस्याओं पर चर्चा हुई। महिलाओं ने सुरक्षा के मुद्दे पर भी चिंताएं साझा कीं। अपने चुनाव चिह्न 'बल्ला' के लिए समर्थन मांगते हुए प्रमोद राय ने वादा किया कि जीत मिलने पर महिलाओं की सुरक्षा और वार्ड का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...