मधुबनी, दिसम्बर 14 -- मधुबनी । मधुबनी नगर निगम के अंतर्गत आने वाला वार्ड 24 गंभीर समस्या से जूझ रहा है, जो किसी भी विकसित समाज के लिए शर्मनाक प्रतीक है। इस मार्ग पर स्थित निजी अस्पताल, जांच घर और कई आवश्यक दुकानों के दुकानदारों को हर रोज दुर्गंध, गंदगी और बीमारी के भय से दो-चार होना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि निरंतर इस इलाके की सड़क और नाला की साफ सफाई नहीं होने की वजह से इलाके की सड़कों की स्थिति बदहाल बनी हुई है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश के दिनों में सड़कों पर जलजमाव की स्थिति तो रहती ही है लेकिन अब ठंड के मौसम में भी लोगों को सड़कों पर गंदे पानी के जलजमाव से जूझना पड़ता है। खासकर अस्पतालों के सामने जलजमाव की स्थिति गंभीर रूप से चिंताजनक है, क्योंकि यहां प्रतिदिन इलाज के लिए आने वाले मरीजों को कठिनाइयो...