कोडरमा, जनवरी 13 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 में बसे नए मुहल्लों के लोगों का जीवन नारकीय बना है। आसपास सड़क व नाली के अभाव के कारण बारिश में जलजमाव की स्थिति रहती है। ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से कुछ जगहों पर सड़कों पर जलजमाव होता है। वार्ड में कुछेक जगहों को छोड़कर पीसीसी सड़क है। मगर कई जगहों पर रास्ता संकीर्ण व विवाद के कारण नाली का निर्माण नहीं हो पाया है। वार्ड में सबसे बड़ी समस्या गांधी स्कूल, शिव मंदिर के पास नाला निर्माण नहीं होने से रास्ते में जलजमाव होना है। हरली रोड से गुमो तक कच्चा रास्ता होने के कारण बरसात में कीचड़ जमा होने से आवागमन प्रभावित हो जाता है। शिव मंदिर के पास पुलिया न होने से लोगों को दिक्कत होती है। वहीं वार्ड में जल-नल योजना के तहत पाइप लाईन तो बिछी है व नये यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.