गुड़गांव, दिसम्बर 15 -- गुरुग्राम। विधायक मुकेश शर्मा ने रविवार को गुरुग्राम की विकास की कड़ी में एक और बड़ा कदम उठाते हुए वार्ड-22 के अंतर्गत सेक्टर-42 और 43 में 6.53 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर नगर निगम की महापौर राजरानी मल्होत्रा और स्थानीय पार्षद विकास यादव सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विधायक द्वारा शुरू किए गए कार्यों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। सेक्टर-43 में बरसाती पानी की निकासी की गंभीर समस्या को दूर करने के लिए 1.13 करोड़ की लागत से आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा। तुलसी पार्क पॉकेट में 1.07 करोड़ की लागत से आरसीसी सड़कें बनेंगी। इसके अलावा, सेक्टर-43 की 18 और 24 मीटर चौड़ी सड़कों पर 1.71 करोड़ तथा सेक्टर-42 की सड़कों के निर्माण ...