भागलपुर, नवम्बर 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के वार्ड 21 के सुकुल टोला में स्थायी समिति सदस्य सह पार्षद संजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके। शिविर में मुख्य रूप से मेयर डॉ. बसुंधरा लाल और डिप्टी मेयर डॉ. सलाहुद्दीन अहसन उपस्थित रहे। मेयर ने कहा कि ठंड में अपने नागरिकों की देखभाल करना नगर निगम का प्राथमिक दायित्व है। पार्षद संजय कुमार सिन्हा ने मेयर का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पहल स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। इस मौके पर वार्ड के कई स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद थे। इधर बुधवार को भी नगर निगम कार्यालय से कई वार्डों को कंबल की खेप उपलब्ध कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...