सहारनपुर, जून 3 -- सहारनपुर महापौर डॉ. अजय कुमार ने सोमवार को महानगर के दो वार्डों में एक करोड़ के नए विकास कार्य शुरु किए। इसके अलावा वार्ड 30 में निगम निधि से निर्मित एक सड़क का भी लोकार्पण भी किया। महापौर ने 50 लाख की लागत से होने वाले वार्ड संख्या 21 में चार गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ सड़क पर गेंती चलाकर किया। वार्ड 52 में भी एक नाले के निर्माण कार्य की शुरुआत की। इसी वार्ड के एक दूसरे नाले पर स्लैब डालकर उसे ढकने का कार्य किया जायेगा। इन दोनों कार्यो पर भी करीब 50 लाख का व्यय होगा। इसके अलावा वार्ड 30 में निगम निधि से 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित एक सड़क का रिबन काटकर लोकार्पण किया। नगर विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, पार्षद कपिल धीमान, पार्षद राजकुमार शर्मा, पार्षद मनोज प्रजापति, पार्षद गौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.