कोडरमा, जनवरी 8 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि नगर निकाय चुनाव की घोषणा की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे संभावित प्रत्याशियों की बेचैनी भी बढ़ती जा रही है। सभी की नजरें अब राज्य निर्वाचन आयोग पर टिकी हैं कि आखिर चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा कब होगी। संभावित प्रत्याशी प्रतिदिन इसी उम्मीद में हैं कि तिथि घोषित होते ही वे पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर सकें। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। प्रत्याशियों की "बैटिंग" अभी से शुरू हो गई है और सोशल मीडिया इसके लिए सबसे बड़ा मंच बन गया है। फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से संभावित प्रत्याशी खुद को जनसेवक के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं और अपनी उपलब्धियां गिना रहे हैं। जिस वार्ड की चर्चा हो रही है, वह पिछली बार महिला आरक्षित...