भागलपुर, दिसम्बर 8 -- भागलपुर। ठंड को लेकर नगर निगम की ओर से जरूरतमंदों के बीच वितरण करने के लिए सभी वार्डों में कंबल मुहैया कराई गई है। उक्त कंबल की खेप वार्ड संख्या 20 में पहुंचने के बाद रविवार को एक विशेष कार्यक्रम के तहत स्थानीय वार्ड पार्षद नंदिकेश शांडिल्य की ओर से कंबलों का वितरण कराया गया। इस कार्यक्रम में 200 से भी अधिक जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क कंबलों का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...