भागलपुर, फरवरी 7 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 20 के वंशी झा लेन ग्वालटोली मोहल्ला के लोगों को जर्जर सड़क से अब तक निजात नहीं मिली है। इसके अलावा मोहल्ले में नाला का निर्माण, सड़क पर अतिक्रमण सहित कई समस्याएं है। जिसके निदान के लिए स्थानीय लोग आस लगाए बैठे हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर हिन्दुस्तान अखबार ने अपने अभियान बोले भागलपुर के तहत स्थानीय लोगों की राय जानी थी। उनकी समस्याओं को अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित भी की गयी थी। लेकिन अभी तक निगम प्रशासन ने इन समस्याओं को लेकर कोई कदम नहीं उठाया है। जिससे लोगों की उम्मीद जग सके। इसको लेकर स्थानीय निवासी गौरव जोशी और दीपक कुमार का कहना है कि नगर निगम प्रशासन वंशी झा लेन ग्वालटोली मोहल्ले में सड़क और नाला का निर्माण कराये। ताकि स्थानीय लोगों के साथ ही इस रास्ते से आवागम...