बोकारो, फरवरी 14 -- वार्ड संख्या 19 स्थित बिहार कॉलोनी में शुक्रवार को पार्षद प्रत्याशी प्रीति गुप्ता (बल्ला छाप) के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का शुभारंभ पूर्व पार्षद नरेश प्रसाद की पत्नी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, समर्थक और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद प्रीति गुप्ता ने लोगों से जनसमर्थन की अपील करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड की मूलभूत समस्याओं जैसे सड़क, नाली, पेयजल और साफ-सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया और कार्यालय परिसर में लोगों की काफी भीड़ जुटी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...