आदित्यपुर, फरवरी 4 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 से पार्षद पद के लिए नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह ने गम्हरिया अंचलाधिकारी सह रिटर्निंग प्राधिकारी प्रवीण कुमार के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में बॉबी सिंह ने कहा कि उन्होंने पाँच वर्षों तक डिप्टी मेयर के रूप में आदित्यपुर नगर निगम की पूरी निष्ठा से सेवा की है। उन्होंने कहा, नगर निगम के विकास कार्यों को मैंने नजदीक से देखा है। जो योजनाएँ अधूरी रह गई हैं, उन्हें पूरा करना और वार्ड 17 को विकास की नई ऊँचाई पर ले जाना ही मेरी प्राथमिकता है। नामांकन के दौरान समर्थकों का उत्साह देखने लायक रहा। इस अवसर पर अमरनाथ ठाकुर, प्रेम कुमार निर्मल उर्फ राजेश सिंह, सुबोध कुमार, मंटू राय, जितेंद्र, सौरभ कुमार निर्मल,...