बक्सर, फरवरी 19 -- डुमरांव। नगर परिषद में के विस्तार होने के बाद महरौरा और बनकट गांव जो अब वार्ड 16 का अंग बन गया है। इन दोनों गांव के लोगों को शहरी सुख नहीं नसीब हो रहा है। गांव में बिजली और पानी का घोर संकट है, जिसका उपाय सात साल बाद भी नहीं हो पाया है। वार्ड में बिजली की घोर समस्या है, इसके आने-जाने का कोई समय नहीं है। वार्ड पार्षद अनिल कुमार राय बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को एक माह पहले ही बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिये लिखा था, लेकिन अभीतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इनका कहना है कि शहर से जुड़ने के बाद से ही बिजली यूनिट का दर शहरी लगने लगा है, लेकिन शहरी फीडर से नहीं जुड़ पाया है। उन्होंने यथा शीघ्र इसे शहरी फीडर से जोड़ने की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.