मुरादाबाद, फरवरी 3 -- वार्ड संख्या 15 मऊ लाइनपार नई आबादी मोहल्ला सुंदर नगर में नगर निगम की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। क्षेत्र की सड़कों की हालत बेहद खराब हैं। लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने जर्जर सड़क को छोड़कर उस सड़क का निर्माण करा दिया जो पहले से ही ठीक हालत में थी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पार्षद को कई बार सड़क की खराब स्थिति दिखाई गई, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। बारिश के बाद पूरे मोहल्ले में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। सड़कों पर जमा पानी के कारण गंदगी फैल गई है, जिससे आमजन का निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों का आरोप है कि महीनों से मोहल्ले में सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचे। नगर निगम और पार्षद की अनदेखी से परेशान होकर क्षेत्रवासियों को खुद अपने हाथों से सड़क और आसपास के इलाकों की सफाई करनी पड़ी। मोहल्ले के शराफत, शम...