गुड़गांव, दिसम्बर 18 -- गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने वार्ड-15 के निवासियों को बड़ी राहत देते हुए पेयजल से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए दो दिवसीय विशेष शिविर लगाने का निर्णय लिया है। निगम की इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके घर के नजदीक ही त्वरित और सुगम सेवाएं प्रदान करना है। यह कैंप 20 और 21 दिसंबर को वार्ड-15 के साउथ सिटी-2 स्थित पार्षद कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। दो दिनों तक चलने वाला यह विशेष शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। शिविर के दौरान पेयजल कनेक्शन से जुड़ी तमाम समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से पेयजल बिलों में त्रुटि सुधार, बकाया राशि का भुगतान, नए पेयजल कनेक्शन के लिए आवेदन, नाम परिवर्तन और बिलिंग से संबंधित अन्य शिकायतों को सुना जाएगा। मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी...