आदित्यपुर, फरवरी 3 -- ग़म्हरिया।आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 से पार्षद पद के लिए राजेंद्र गोप ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं।राजेंद्र गोप ने कहा कि वार्ड के कई हिस्सों में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। सालडीह बस्ती में पेयजल की व्यवस्था कराई गई, वहीं चंपई सोरेन की पहल पर सड़क निर्माण का कार्य कराया गया। इसके अलावा ईएसआईसी अस्पताल के पास सड़क बनवाने का कार्य भी हुआ है, लेकिन इसके बावजूद वार्ड में अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जनता ने यदि मौका दिया तो वे समाजसेवा के भाव से कार्य करते हुए वार्ड के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देंगे।इस अवसर पर मोहित गोप, विश्वजीत गोप, विशाल मुर्...