औरंगाबाद, फरवरी 7 -- वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट की तैयारी को लेकर वार्ड 13 के वार्ड पार्षद सुबोध कुमार की अध्यक्षता में वार्ड सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वार्ड के विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सभा में उपस्थित वार्डवासियों ने सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, जल निकासी तथा सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों को जोड़ने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वार्ड पार्षद ने कहा कि वार्ड के समग्र विकास के लिए जनता की सहभागिता आवश्यक है और प्राप्त सुझावों को बजट प्रस्ताव में शामिल किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि वार्ड की प्राथमिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी और जनहितकारी बजट तैयार किया जाएगा। सभा में नगर पंचायत के योजना सहायक खारू राशिद सहित स...