नवादा, फरवरी 18 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा नगर के वार्ड नम्बर 12 में सड़क और पानी की समस्या बड़ी है। सड़कें बुरे हाल तक पहुंच चुकी हैं तो नल-जल का पानी सभी घरों में नहीं पहुंच पा रहा है। घरों की नालियों की गंदे जल की निकासी की समस्या भी गंभीर है। फंड अथवा भूमि के अभाव जैसे विभिन्न कारणों से नाली और गली निर्माण में दिक्कत है। आंगनबाड़ी केन्द्र की स्थिति तक अच्छी नहीं है। इतनी खींचतान के बीच सिर्फ वार्ड पार्षद मद की योजनाओं को गति मिल पा रही है जबकि सारी बड़ी योजनाएं ठप पड़ी हैं। वार्ड नंबर 12 में मिर्जापुर महादलित टोला, लालू डाक स्थान टोला, ननौरा रोड, बिहारी घाट, साहेबचक और अदरखी बिगहा स्थित हैं, जहां विकास का अब भी इंतजार है। सड़कें टूटी-फूटी हैं लेकिन इसके कष्ट को सह कर भी आने-जाने की लोगों ने आदत डाल ली है परंतु पेयजल का संकट ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.