लखीसराय, फरवरी 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 स्थित महिला मध्य विद्यालय के सामने वाली गली में वर्षों से नाला निर्माण नहीं होने के कारण गंभीर जल-जमाव की समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि घरों एवं आसपास का गंदा पानी सड़क और खाली जगहों पर जमा हो जाता है, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है। स्थायी जल-जमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में नगर परिषद प्रशासन को लिखित आवेदन देकर नाला निर्माण की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लोगों ने इसे संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन एवं स्वच्छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.