अयोध्या, जून 10 -- अयोध्या, संवाददाता। महानगर कांग्रेस कमेटी ने वार्ड स्तरीय बैठको का आयोजन किया। सदर बाजार बैठक की अध्यक्षता महानगर महासचिव रामनाथ शर्मा, तथा मां पाटेश्वरी वार्ड की बैठक की अध्यक्षता वार्ड अध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव व संचालन महानगर सचिव विजय यादव ने किया। बैठकों में मुख्य अतिथि के रूप में महानगर प्रभारी अमित जायसवाल तथा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम उपस्थित रहे। महानगर प्रभारी अमित जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति और संविधान को कमजोर करने की साजिशें देश के लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बन चुकी हैं। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संविधान बचाने के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र ...